Skip to main content

Posts

Showing posts with the label significance of rama word

राम का नाम, दुनिया भर में शुभ माना गया है (shiraz-e-hind, shaunpur)

राम का नाम, दुनिया भर में शुभ माना गया है राम नवमी 'राम' शब्द केवल भारतीय उपमहाद्वीप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर की सँस्कृतियों में इस शब्द का किसी न किसी रूप में उल्लेख है। उदाहरण के तौर पर, स्कैंडिनेवियाई देशों में सबसे अधिक बिकने वाला पानी 'राम-लूसा' के नाम से बिकता है। मुसलमानों का पाक महीना भी 'रमजान' कहा जाता है। हेज़रों का बेटा, जो कि डेविड का एक पूर्वज था, 'राम' के नाम से जाना जाता था। इजराइल के राज्य में भी 'जय-हो-राम' नामक राजा ने राज किया था। बाइबिल में भी कम से कम तीन- चार जगहों पर 'राम' शब्द का जिक्र है तथा और भी कई स्थानों, जैसे बेंजामिन, बेथल, आशेर तथा नपताली में भी इस शब्द उल्लेख है। अभी भी 'राम-नगर' के नाम से जेरुस्ल्म में एक शहर मौजूद है। हिब्रू में 'राम' का अर्थ है 'उच्च या महान' जो कि, शक्ति और सत्ता का प्रतीक है तथा अक्सर इसका प्रयोग किसी नेता या मुखिया के लिए किया जाता है। इन उदाहरणों से तो यही प्रतीत होता है कि राम का नाम, दुनिया भर में शुभ माना गया है। चैत्र मास के शुक्ल पक...