शास्त्रों के अनुसार
हनुमान की शक्ति
कलियुग में भी
पृथ्वी लोक पर
मौजूद है। उनकी
सूक्ष्म शक्ति का अनुभव
ध्यान आश्रम के
कुछ साधकों ने
भी किया है
और वह शक्ति
किस स्थान पर
है, उससे भी
वह भली-भांति
परिचित हैं ।
हनुमान जयंती के इस
पावन अवसर पर
हम उनकी दिव्य
शक्ति को थोड़ा
और समझने का
प्रयास करते हैं।
भगवान राम के
अति प्रिय भक्त,
श्री हनुमान, महादेव
शिव का ही
‘रूद्र’ स्वरुप हैं। वह
अतुलित बल के
प्रतीक हैं, जिन्होंने अकेले
ही जीवन दान
देने वाले संजीवनी
पहाड़ को उठा
लिया था और
अकेले ही रावण
की लंका में
आग लगा दी
थी। शास्त्रों के
अनुसार हनुमान की शक्ति
कलियुग में भी
पृथ्वी लोक पर
मौजूद है। उनकी
सूक्ष्म शक्ति का अनुभव
ध्यान आश्रम के
कुछ साधकों ने
भी किया है
और वह शक्ति
किस स्थान पर
है, उससे भी
वह भली-भांति
परिचित हैं ।
ध्वनि के स्तर
पर, श्री हनुमान
की शक्ति का
संचालन गुरु सानिध्य
में, ‘रूद्र रूद्र
महारुद्र मंत्र द्वारा
किया जाता है
तथा वह केसरिया
रंग के रूप
में प्रकट होती
है। पांच तत्वों
के रूप में
यह शक्ति वानर
रूप धारण करती
है। वानर, एक
बहुत ही बुद्धिमान,
संवेदनशील, निडर और
शरारती जीव है
और यही विशेषताएं
हनुमान की भी
हैं इसलिए
कोई आश्चर्य की
बात नहीं कि
वानर को भारतवर्ष
में ही नही
अपितु सभी प्राचीन
सभ्यताओं में पूजा
गया है, फ़िर
चाहे वो माया
सभ्यता हो, यूनानी
या रोमन सभ्यता।
कलियुग के इस
चरण में, सूक्ष्म
शक्तियों को अनुभव
करने की क्षमताएं
मनुष्य में कम
हो गई हैं।
यही कारण है
कि यह फुर्तीला
जीव आज बड़ी
निराशाजनक स्थिति में है।
उसके लिए न
तो जंगल बचे
हैं और न
ही खाने के
लिए फलों से
लदे पेड़। भूख
से परेशान यह
जीव अब शहरों
में नज़र आते
हैं जहां या
तो वे दुर्घटना
का शिकार होते
हैं या उन्हें
मार दिया जाता
है।
हनुमान कोई मिथ्या
शक्ति नहीं हैं।
दुनिया भर की
सभ्यताओं में उन्हें
पूजा गया है।
इस सृष्टि का
संचालन और संरक्षण
करने वाली शक्तियों
ने अनेक रूपों
में जन्म लिया
है। त्रेता युग
के रामायण काल
में यह शक्तियां
वानरों के रूप
में वाकई उपस्थित
थीं और अभी
भी एक अर्ध-
सुप्त अवस्था में
पृथ्वी पर मौजूद
हैं क्योंकि उन्हे
जगाने वाला कोई
नही है।
श्री हनुमान की शक्ति
की एक विशेषता
है कि उसे
किसी भी वांछित
प्रभाव के लिये
जगाना पड़ता है
और उसकी जागृति
के लिए हनुमान
जयन्ती बड़ा ही
पावन और शक्तिशाली
दिवस है। गुरु
सानिध्य में कुछ
विशेष मन्त्रों के
जाप द्वारा ऐसा
किया जाता है।
यहां रूद्र मंत्र
का उल्लेख किया
है किन्तु अन्य
मन्त्र बहुत शक्तिशाली
हैं और गुरु
ही उन्हें संचालित
कर सकते हैं
इसलिए उनका उल्लेख
संभव नहीं है।
ध्यान आश्रम में
हनुमान शक्ति की जागृति
के लिए विशेष
यज्ञ किया जाता
है। उसके प्रभाव
का अनुभव करने
के लिये आप
सभी आमंत्रित हैं
।
The article was published in Punjab Kesari

Comments
Post a Comment