ज्ञान और जानकारी, दो विभिन्न स्तर हैं, दोनों में फर्क है। ज्ञान आपका अपना अनुभव है जिसे गुरु प्रदान करते हैं और जानकारी या सूचना मस्तिष्क के लिए है। ज्ञान आपके अहंकार को खत्म करता है जबकि अधिक से अधिक जानकारी की प्राप्ति अहंकार को बढाती है। यही अहंकार मनुष्य को वास्तविकता से दूर करता है तथा योग के मार्ग में एक बहुत बड़ी बाधा बनता है।
यदि आप अपने आस-पास विद्वान जनों पर दृष्टि डालेंगे तो उन्हें अहँकार से भरा हुआ पाएँगे, वहीं दूसरी ओर भगवान शिव के’ रूद्र ‘अवतार श्री हनुमान ज्ञान के भंडार हैं जिनका पराक्रम, शक्ति और क्षमताएँ अतुलनीय हैं,किन्तु फिर भी उन्होंने भगवान राम के चरणों में अपना स्थान बनाया। वह एक ज्ञानी थे इसलिए उन्होंने सृष्टि के संरक्षण के कार्य में विष्णु के अवतार ‘राम ‘ को अपना जीवन समर्पित किया।
हनुमान कोई मिथ्या शक्ति नहीं हैं। वह अभी भी पृथ्वी पर मौजूद हैं किन्तु एक अर्ध- सुप्त अवस्था में, क्योंकि उस शक्ति को जागृत करने वाला कोई नही है। गुरु द्वारा निर्धारित विशेष मन्त्रों और यज्ञ के माध्यम से उनकी शक्ति को जगाने के लिए और इच्छा पूर्ती के लिए हनुमान जयंती एक पवित्र और शक्तिशाली दिवस है।
यह लेख जनसंगठन में प्रकाशित हुआ था ।
Comments
Post a Comment