सृष्टि में कुछ भी स्थिर या स्थायी नहीं है, प्रतिपल या तो वह ऊपर की ओर
जा रहा है या फिर नीचे की ओर। यदि सृष्टि के नियमों का पालन होता है तो
विकास और उन्नति होती है और यदि उन्हीं नियमों की अवहेलना होती है तो पतन
और विनाश।
इस कलियुग में मनुष्य, आत्मिक पतन की ओर अग्रसर है। प्राकृत नियमों की अवहेलना हो रही है। सभी धर्म यह कहते हैं, कि, ‘देने में ही प्राप्ति है’ फिर भी,अभी तक कोई भी, ऐसा करने को तैयार नहीं। दुनिया के सभी धर्मों के महापुरुषों की जीवनी से पता चलता है कि उन्होंने स्वयं के लिए कभी कुछ भी एकत्रित नहीं किया था, बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए । आज, लोगों को उसी धर्म में विश्वास नहीं जिसे वह मानते हैं, वह तो केवल बढ़ रहे हैं . .. पतन और विनाश की ओर।

प्रत्येक धर्म, नरक या जहन्नुम की बात करता है। नरक के द्वार उनके लिए
खुलते हैं जो स्वार्थ के लिए जीते हैं, जो कोई भी अपराध या जुर्म होते हुए
देखकर भी चुप खड़े रहते हैं। जब भी कोई किसी पशु या मानव को कष्ट में देखकर
अपना मुँह फेर लेता है, उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं करता, तो समझो उसने
एक अपराध कर दिया, पाप कर दिया। और यह अपराध वास्तव में दर्द देने वाले से
भी अधिक गंभीर है, क्योंकि देखनेवाले के पास उस अपराध को रोकने या पीड़ित को
बचाने की क्षमता होते हुए भी उसने कोई प्रयास नहीं किया। बधाई हो कि आपको
नरक में प्रवेश करने के बोनस अंक मिल गए हैं।
नरक का विवरण भी सभी धर्मों में समान है। ध्यान आश्रम के साधकों द्वारा ध्यान की स्थिति में अनुभव किए गए नरकों के दर्शन इस बात की पुष्टि करते हैं। उबलते हुए तेल में लटकाना, भार बाँधकर समुद्र में फेंका जाना, शरीर में कीलें ठोकना और न जाने क्या क्या भयावह अनुभव। यह मात्र कल्पनीय या किताबी बातें नहीं हैं बल्कि एक वास्तविकता है। इस बात से तो आधुनिक विज्ञान भी सहमत है कि, प्रत्येक कर्म की एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है, अर्थात ‘ जो बोओगे, वही काटोगे ‘

फिर भी दुनिया भर के विभिन्न धर्म के अनुयायियों ने मनुष्यों, पशुओं और
पर्यावरण पर हो रहे अत्याचारों के प्रति अपने आँखें बंद कर ली हैं और अपने
गुरुओं और धार्मिक शिक्षाओं की चेतावनियों की अवहेलना कर आत्मिक पतन की ओर
उन्मुख हो रहें हैं।
शिमला में, वानरों को मनुष्य के हाथों अत्यधिक कष्ट और उदासीनता का
सामना करना पड़ रहा है। भूखे प्यासे बंदरों की पत्थर और गोली मारकर तथा
बिजली के करंट लगाकर हत्या की जा रही है। किसी भी जानवर को यदि अपने
प्राकृतिक वातावरण से भोजन प्राप्त है और उसके बच्चे सुरक्षित हैं तो वह
संतुष्ट है। किन्तु मनुष्य ने उसके आश्रय तथा खाद्य स्रोतों को हड़प लिया
है, तो इसमें बंदरों का तो कोई दोष नहीं और न ही इसके लिए उन्हें मारा जा
सकता है। जीत का यह फार्मूला तो हिटलर का था कि ‘उन सभी को मार डालो जो
आपको परेशान करते हैं’ किन्तु उसका दुर्भाग्य था कि दैविक शक्ति ने हिटलर
के फार्मूले को उसी पर प्रयुक्त किया – ऐलायड सेना के माध्यम से कानून
स्थापित करके। 'जो बोओगे वही पाओगे'
सभी धर्मों के संतों ने स्वयं कष्ट और पीड़ा उठाकर सभी के कल्याण के लिए
कार्य किया न कि दूसरों को यातनाएँ दी। तभी तो ध्यान की अवस्था में उन
महात्माओं की छवि प्रकाश युक्त दिखाई देती है। कभी कभी ध्यान में साधक अपने
किसी प्रिय मृतक के दर्शन भी करते हैं, जो या तो प्रकाशमान दिखाई पड़ते हैं
या फिर उनका स्वरुप घिनोना या डरावना होता है अन्यथा वैसी ही जैसे के वो
थे। यह तीन प्रकार की अवस्थाएँ, उनके वर्तमान अस्तित्व के स्तर तथा लोकों
को दर्शाती हैं। सनातन क्रिया में इस प्रकार की साधनाओं तथा मंत्र
सिद्धियों का विवरण है। किन्तु मंत्र साधना गुरु द्वारा ही दी जाती है, जो
शरीर में हैं और स्वयं सिद्ध हैं। मन्त्र,आपके सद्कर्मों की शक्ति से ही
संचालित होता है।
यह लेख जनसंगठन में प्रकाशित हुआ था ।
Comments
Post a Comment